Cg Nmdc Bacheli Recruitment 2022 |राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड भर्ती

Cg Nmdc Bacheli Recruitment 2022 |राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड भर्तीआवेदन करने की तिथि :-30/08/2022पदों का विवरण :-मैकेनिक डीजलफिल्टरबिजली मिस्त्रीइंजिनियरमेडिकल लैबब्लास्टरपदों की संख्या –130 पदआयु...
HomeSPORTSIPL 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी...

IPL 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी को लेकर की बड़ी घोषणा!

IPL 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी को लेकर की बड़ी घोषणा!

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारियों के कारण रविंद्र जडेजा की तैयारियां और प्रदर्शन प्रभावित हो रहा था। धोनी ने पिछले महीने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया जिसके बाद चेन्नई ने जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन यह ऑलराउंडर कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाया और आखिर में उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।

ऐसे में चेन्नई को अपने सबसे भरोसेमंद धोनी को फिर से कप्तानी सौंपनी पड़ी। इस बीच देश के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। धोनी ने कहा, ‘जडेजा को पिछले सत्र से ही पता था कि इस साल उन्हें कप्तानी करनी है।

पहले दो मैचों में मैंने उनकी मदद की लेकिन इसके बाद उन्हें स्वयं फैसले करने और जिम्मेदारी लेने के लिए कहा। एक बार जब आप कप्तान बनते हो तो उससे कई ज़िम्मेदारियां जुड़ जाती है। लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने से वह प्रभावित हुआ। मुझे लगता है कि कप्तानी के बोझ से उसकी तैयारियां और प्रदर्शन प्रभावित हुआ।”