छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन के द्वारा इस वर्ष 2022 की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 के मध्य आयोजित की गयी थी। अब परीक्षार्थी अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। समाचार पत्रों की माने तो 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 13 मई 2022 को घोषित किया जा सकता है। परीक्षार्थी CGBSE 12th Result 2022 जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जा कर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आप छत्तीसगढ़ 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 हमारे इस पेज पर उपलब्ध करवाई गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। CG Board 12th Result 2022 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

पिछले वर्ष में छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 वीं परीक्षा परिणाम 25 जुलाई 2021 को घोषित किया गया था। आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2021 में 12वीं क्लास का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा था जिसमें सभी लड़कियां एवं लड़कों को पूर्ण रूप से सफलता मिली थी। सीजी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2022 से जुड़ी महत्त्वपूर्ण तिथियों को जानने के लिए आप नीचे दी गयी सारिणी देख सकते हैं।