Cg Nmdc Bacheli Recruitment 2022 |राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड भर्ती

Cg Nmdc Bacheli Recruitment 2022 |राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड भर्तीआवेदन करने की तिथि :-30/08/2022पदों का विवरण :-मैकेनिक डीजलफिल्टरबिजली मिस्त्रीइंजिनियरमेडिकल लैबब्लास्टरपदों की संख्या –130 पदआयु...
HomeZeeNewsLiveCBSE Board 12th Result 2022 : सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब...

CBSE Board 12th Result 2022 : सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा

CBSE Board 12th Result 2022 Date And Time (सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने कक्षा 12वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड 10 जुलाई 2022 तक कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। ऐसे में इस बार भी बोर्ड इसी क्रम में रिजल्ट जारी करने वाला है। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे, लेकिन यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र अपने रोल नंबर व जन्म तिथि के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

CBSE Board 12th Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर CBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। छात्र नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव कर लें। भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Download Result :- Server 1

Download Result :- Server 2

Download Result :- Server 3

Download Result :- Server 4

परीक्षा संगम पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

बीते कुछ दिन पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया था। इसे गंगा, यमुना और सरस्वती तीन खंडों में विभाजित किया गया है। सेक्शन ए यानी गंगा में स्कूल सेक्शन को रखा गया है, छात्र यहां परीक्षा व रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो जाती है तो छात्र parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।