
आंध्र प्रदेश

मध्य प्रदेश

बिहार

छत्तीसगढ़

दिल्ली

अरुणाचल प्रदेश

असम

गोवा

गुजरात

हरियाणा

हिमाचल

जम्मू कश्मीर

झारखंड

कर्नाटका

केरल

महाराष्ट्र

मणिपुर

मेघालय

मिजोरम

नागालैंड

उड़ीसा

पंजाब

राजस्थान

सिक्किम

तमिलनाडु

तेलंगाना

उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल

अंडमान-निकोबार

चंडीगढ़

दादरा-नगर-हवेली

दमन-दीव

लक्षद्वीप

पांडिचेरी
BIG BREAKING मुख्यमंत्री से राष्ट्रमंडल गेम्स के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी कु. आकर्षि कश्यप ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही कु. आकर्षि कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। कु. आकर्षि कश्यप को हाल ही में राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 बर्किंघम में बैडमिंटन के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि कु. आकर्षि कश्यप छत्तीसगढ़ की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कु. कश्यप को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कु. कश्यप ने अपनी खेल प्रतिभा से पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है, जो हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कु. आकर्षि को उनकी उपलब्धि के प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन की ओर से शासकीय नौकरी प्रदान करने भी आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस अवसर पर कु. आकर्षि कश्यप ने राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट उपहारस्वरूप भेंट की।
उल्लेखनीय है कि 21 वर्षीय कु. आकर्षि कश्यप दुर्ग जिले की निवासी है। वे छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन खेलते हुए बैडमिंटन की सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही है। अंडर-13,15,17,19 में गोल्ड मेडल व सीनियर नेशनल में भी पदक हासिल किया। वे एशियन जूनियर तथा वर्ल्ड जूनियर में भी टीम इंडिया की सदस्य रही। इसके अलावा कु. कश्यप खेलो इंडिया में भी विजेता रही है। वे इंडोनेशिया एशियन गेम्स 2018 में भारतीय बैडमिंटन दल की सदस्य भी रही। कु. कश्यप साउथ एशियन गेम्स नेपाल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी विजेता रही। साथ ही वे इंडियन बैडमिंटन की सीनियर वूमेन्स की सिंगल की प्रथम रैंक पर काबिज रही।
वे एशिया टीम चैम्पियनशिप फिलीपीन्स 2022 और एशिया चैम्पियनशिप मलेशिया 2022 में भी भारतीय दल की सदस्य थी। हाल में वे बैकांक में आयोजित थामस व्ही उबेर कप में सम्मिलित थी। कु. आकर्षि कश्यप को ओलपिंक के 2024-2028 में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें खेल पुरस्कार में सर्वोपरि गुण्डाधूर पुरस्कार तथा शहीद कौशल पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस अवसर पर विधायक श्री देवेन्द्र यादव तथा डॉ. संजीव कश्यप भी उपस्थित थे।
Read Also This
- High Court Peon Vacancy : उच्च न्यायालय में 10वीं और 12वीं पास कें लिए निकली
- Peon Lekhpal Bharti: मंत्रालय विभाग में लेखपाल और चपरासी के पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती
- CGPSC State Service Exam 2023 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा पदों पर भर्ती
- Post Office Recruitment : डाक विभाग में लेखापाल कें पदों पर निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- Peon Chowkidar Bharti : शासकीय विभाग में निकली बंपर भर्ती जल्द करें आवेदन
- 10th ITI Pass Recruitment : शासकीय विभाग में 10वीं और आईटीआई पास के लिए भर्ती
- Peon Bharti 2023 : शासकीय विभाग में चपरासी के पदों पर भर्ती
- Mining Officer Bharti : खनिज विभाग में निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- GOVERNMENT OF INDIA MINISTRY OF DEFENCE : Administrative/ Secretarial Work
- Indian Coast G Vacancy 2023 : भारतीय तट रक्षक में 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी भर्ती